दिल्‍ली मेट्रो ब्लू लाइन में आई तकनिकी खराबी, 30 मिनट तक यात्री हुए परेशान

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बुधवार को अचानक तकनीकी खराबी होने से सभी यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बुधवार को अचानक तकनीकी खराबी होने से सभी यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी जाने वाली दिशा में कम से कम 30 मिनट तक ट्रेनों का आना जाना रुक गया, जिसके चलते काफी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई. दफ्तर और कॉलेज जाने वाले सभी यात्रियों को इस रुकावट की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त लाइनों में से एक है, जो नोएडा, आनंद विहार तथा द्वारका को जोड़ती है.

दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग करते हैं सफर
दिल्ली मेट्रो हर साल हजारों करोड़ की कमाई होती है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से से मेट्रो का संचालन किया जाता है. दिल्ली मेट्रो की सबसे अधिक कमाई ब्लू लाइन और साथ में येलो लाइन से भी होती है. सिर्फ येलो लाइन से ही डीएमआरसी को दोनों को करीब दो करोड़ से अधिक का राजस्व मिलता है. हर दिन लाखों की संख्या में लोग मेट्रो में आना जाना करते हैं.

दिल्ली मेट्रो में सफर करने का रिकॉर्ड हर वर्ष टूटता है. हाल ही में रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बना था, जब दिल्ली मेट्रो में एक दिन में 81.87 लाख लोगों ने सफर किया. इससे पहले 18 नवंबर, 2024 को 78.67 लाख यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया था. औसत की बात करें तो रोजाना दिल्ली मेट्रो में 20 से 30 लाख लोग सफर करते हैं. ये आंकड़ा आये दिन कम और बढ़ता रहता है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!