दिल्ली

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो सेवाएं हुई बहाल, आज के लिए ये हैं कुछ दिशा निर्देश

सरकार द्वारा जारी किए गए हालिया दिशा-निर्देशों के मद्देनजर, राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवाएं आज शुरू कर दी गयी हैं

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा जारी किए गए हालिया दिशा-निर्देशों के मद्देनजर, राजधानी दिल्ली में वीकेंड यानी शनिवार और रविवार मेट्रो सेवाएं आज यानी 29 जनवरी से शुरू कर दी गयी हैं।

दरअसल अभी तक वीकेंड कर्फ्यू के चलते मेट्रो कुछ जरुरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए खुली थी लेकिन अब आज से मेट्रो की सेवाएं आम जनता के लिए भी शुरू कर दी गयी है।

 

इसके साथ ही, 100% बैठने की क्षमता और बिना किसी स्टैंडिंग के के साथ, दिशा-निर्देश वही रहेंगे। सभी स्टेशनों पर कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। मेट्रो की तरफ से यात्रियों को यह सलाह भी दी गई है कि वे आने-जाने के लिए अतिरिक्त समय निकालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

सेवाएं सभी लाइनों पर नियमित वीकेंड टाइम टेबल के अनुसार फिर से शुरू कर दी जाएंगी। लेकिन आज बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते, येलो लाइन पर सेवाओं में मामूली बदलाव किया जाएगा, जो इस प्रकार हैं-

1. येलो लाइन यानी लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर – समयपुर बादली) के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2.00 बजे से शाम 6.30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी।
2. इस दौरान, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को येलो लाइन से वायलेट लाइन, यानी लाइन 6 (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) आने-जाने में इंटरचेंज की अनुमति होगी।
3. इन स्टेशनों पर शाम साढ़े छह बजे से सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Insta loan services

ये भी पढ़ें: डिजिटल संसद ऐप लॉन्च, अब देख सकेंगे संसद की लाइव कारवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button