जाने क्यों 14 अगस्त से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी Delhi Metro की पार्किंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर को ध्यान में रखकर सुरक्षा के लिए Delhi Metro Parking की सुविधाएं 14 अगस्त से 15 अगस्त दोपहर तक रहेंगी बंद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर को ध्यान में रखकर सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर 14 अगस्त शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार 15 अगस्त तक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन मेट्रो की सेवाएं यात्रियों के लिए दोनों दिन उपलब्ध रहेंगी। 15 अगस्त दोपहर 2 बजे के बाद से दिल्ली मेट्रो की पार्किंग की सुविधा दिल्लीवासियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

यह जानकारी DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन) के कर्येकारी निदेशक अनुज दयाल की तरफ से दी गई है। उन्होनें यह भी कहा कि हर साल दिल्ली मेट्रो द्वारा सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ऐसे कदम उठाये जाते हैं।  

Tax Partner

लालकिले की सुरक्षा सवतंत्र दिवस पर इस साल थोड़ी और बढ़ाई गई है, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) पहली बार एंटी ड्रोन रडार का इस्तेमाल कर रहा है। लालकिला के 3-4 किलोमीटर के दायरे के अंदर अगर कोई संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया तो एंटी ड्रोन रडार के द्वारा उस ड्रोन को जाम कर ज़मीन पर गिरा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: सना खान का वीडियो हुआ वायरल, स्विमिंग पूल में गिरी औंधे मुंह

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!