दिल्ली वासियों को Delhi Metro का तोहफा

दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरशन आने वाले कुछ महीनो में इलेक्ट्रिक एसी फीडर बसों का परिचालन शुरू करने वाला है

दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरशन (DMRC) ने सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए 25 इलेक्ट्रिक ऐसी लो फ्लोर बसें खरीदी है, जो लगभग पिछले दो महीने से मेट्रो के डिपो में तैयार खड़ी है। हालांकि, इन बसों को अभी तक प्रयोग में नहीं लाया गया है, जबकि इन फीडर बसों को अपना निर्धारित रूट भी प्रोवाइड करा दिया गया है। कोविड-19 की वजह से बसों और मेट्रो में सिर्फ 50 फीसदी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गयी है। जिसके कारण यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, ऐसे में इन बसों का शुरू होना यात्रियों के लिए काफी महतवपूर्ण होगा।

यात्रियों को इन इलेक्ट्रिक एसी फीडर बसों के सड़क पर उतरने से काफी लाभ मिलेगा। डीएमआरसी का कहना है कि इन बसों से समबंधित कुछ कागज़ी कार्यवाही अभी भी प्रक्रिया में है। इसी के साथ DMRC का कहना है कि एक से दो महीनो के अंदर 25 इलेक्ट्रिक एसी फीडर बसों का सड़को पर चलना पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त 75 और इलेक्ट्रिक एसी फीडर बसों को उपलब्ध कराया जाएगा।

कुछ महीने में यह बसें मेट्रो फीडर के नेटवर्क में शामिल होंगी। हालांकि इस साल के अंत तक कुल 100 एसी फीडर बसों का सड़को पर चलना सम्पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा। इन बसों में 24 यात्रियों की बैठने की जगह उपलब्ध होगी। इन बसों का उद्देश्य लास्ट माइल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाना है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम भी उपलब्ध होगा।

Tax Partner

जानकारी के मुताबिक डीएमआरसी की योजना के अनुसार, 50 बसों का सम्पूर्ण रूप से शुरू होना अप्रैल में ही तय था। परन्तु कोरोना की दूसरी लहर के कारण ऐसा हो ना सका। कोरोना की दूसरी लहर क़े कारण अभी तक दिल्ली में फीडर बसों की सेवा अनुपलब्ध है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। फ़िलहाल मेट्रो क़े नेटवर्क में पुरानी फीडर बसों की संख्या174 है। 

ये भी पढ़े:- दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस दिखी एक साथ: जानें क्या है पूरा मामला?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!