रील्स के खिलाफ दिल्ली मेट्रो सख्त, DMRC के इस फैसले को जानना जरूरी

पिछले कुछ वक्त में दिल्ली मेट्रो में बनाये गये कई अजीबो-गरीब वीडियो काफी वायरल होने के बीच डीएमआरसी ने शुक्रवार को यात्रियों से मेट्रो

पिछले कुछ वक्त में दिल्ली मेट्रो में बनाये गये कई अजीबो-गरीब वीडियो काफी वायरल होने के बीच डीएमआरसी ने शुक्रवार को यात्रियों से मेट्रो में ‘रील’ न बनाने का अनुरोध किया. साथ ही, उनको इस बात चेतावनी भी दी कि ऐसी कोई भी काम, जिससे सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा होती हो, वह सख्त वर्जित है.

हाल ही में, लोकप्रिय बॉलीवुड गीत ‘अस्सलाम-ए-इश्कुम’ गाने पर डांस करते हुए एक युवती ने वीडियो बनाया था, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। इससे पहले, मेट्रो ट्रेन के अंदर और मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाये गये बाकि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए, जिसकी वजह से डीएमआरसी ने यात्रियों से ऐसी गतिविधियों न करने की अपील की.

शुक्रवार को डीएमआरसी ने अपनी बात समझाने के लिए एक बालगीत का प्रयोग किया. डीएमआरसी ने ट्वीट कर यह बताया, ‘‘ओपन योर कैमरा, ना ना ना .’’ इस ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है – ‘‘जॉनी, जानी ! मेकिंग रील इन मेट्रो, नो पापा.’’

इससे पहले, मई में एक युवा युवक का मेट्रो कोच के अंदर एक दूसरे को चुंबन लेते हुए का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. जिसके बाद, डीएमआरसी ने यात्रियों से इस प्रकार की हरकतों को बंद करने का आदेश दिया.

इसने यात्रियों से यह भी आग्रह किया था कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सुचना नजदीकी मेट्रो और सीआईएसएफ कर्मचारी को तुरंत दें, ताकि उचित कार्रवाई हो सके. सोशल मीडिया के सभी वीडियो पर लोगो ने काफी कमैंट्स भी दिए है. चुंबन का वीडियो सोशल मीडिया पर वकिरल होने के बाद डीएमआरसी से इस युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!