Delhi Metro लॉन्च करेगा ‘DMRC fuNB’ ऐप जिसमें कार्ड रीचार्ज, मूवी, शॉपिंग, कैब बुकिंग की होगी सुविधा

डीएमआरसी अपने यात्रियों को एक ऐप मुहैया कराने जा रहा है, जिसके जरिये उपभोक्ता क्यूआर कोड स्कैन करके अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकेंगे

डीएमआरसी अपने यात्रियों को एक ऐप मुहैया कराने जा रहा है, जिसके जरिये उपभोक्ता क्यूआर कोड स्कैन करके अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, डीएमआरसी लोगों को सुविधा देने के लिए ‘DMRC fuNB’ ऐप लॉन्च कर रहा है।इस ऐप की मदद से यात्री फीडर बस में भी यात्रा कर सकेंगे और इस दौारन किराया भी इसी ऐप के जरिए दिया जा सकेगा।

इसका और फायदा यह है कि रिचार्ज करने के लिए आपको पेटीएम का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि रिचार्ज के पैसे सीधे उपभोक्ता के बैंक एकाउंट से कट जाएंगे।

लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े जितने डिजिटल प्लैटफॉर्म्स हैं, उन सबको मेट्रो का यह नया ऐप एक ही जगह पर ले आएगा।

इसके जरिए लोग मेट्रो में यात्रा करते हुए ही अपने घर के लिए ग्रॉसरी भी ऑर्डर कर सकेंगे, ऑफिस में बैठे-बैठे अपने लिए खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे, काम खत्म होने के बाद परिवार या दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाने के लिए मूवी टिकट भी बुक करा सकेंगे और कहीं जाना होगा, तो उसके लिए ओला-ऊबर की कैब्स भी बुक करा सकेंगे।

ऐप की दिशा में तेजी दिखाते हुए डीएमआरसी ने एक्सप्रेस आफ इंट्रेस्टेड नोटिस जारी किया है। डीएमआरसी जल्द से जल्द यह ऐप लाने का इच्छुक है, क्योंकि कमाई के साथ इससे दिल्ली मेट्रो के लाखों यात्रियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

Tax Partner

यह भी पढ़ें: शक के चलते कुकर, सिलेंडर और फिर चाक़ू से वार कर ली पत्नी की जान

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!