दिल्ली मेट्रो करेगा नई वेबसाइट और ऐप लॉन्च, खरीद सकेंगे परचून का सामान भी

दिल्ली मेट्रो में यात्रा के साथ-साथ लोग मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा अपने घर का सामान भी आर्डर कर पाएंगे और अपने गंतव्य से उसे रिसीव कर पाएंगे

दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों को आये दिन नयी नयी सुविधाओं से रूबरू करता रहता है। इसी कड़ी में अब एक और नयी सुविधा जुड़ने जा रही है।

दिल्ली मेट्रो में अब यात्रा के साथ-साथ लोग मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा अपने घर का सामान भी आर्डर कर पाएंगे और अपने गंतव्य या बताए गए मेट्रो स्टेशन से उसे रिसीव कर पाएंगे। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने दी।

यह नयी सेवा पूरी दुनिया में पहली बार दिल्ली में लॉन्च हो रहा है। इस बार DMRC जो वेबसाइट और ऐप लॉन्च करने जा रहा है। उसमें कई ऐसे पैसेंजर फ्रेंडली फीचर हैं, जिनसे मेट्रो पैसेंजरों का सफर सुगम होगा।

पहली बार मेट्रो का सफर करने वाले पैसेंजरों को इस ऐप के जरिए न सिर्फ मेट्रो स्टेशन का रास्ता पता चलेगा बल्कि उन्हें सफर संबंधी पूरी जानकारी फौरन मिल जाएगी।

Tax Partner

ये भी पढ़े: इन नियमों का उल्लंघन करने पर हो सकता है 100000 रुपए तक का जुर्माना

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!