Election Day पर सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC में दी जानकारी

DMRC द्वारा ये सूचना दी गयी है जहां सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी

दिल्ली में नगर निगम चुनाव का माहौल है जिसके चलते लोगों के लिए भी सुवाये शुरू कर दी है जहां मतदान करने वाले लोग 4 दिसंबर को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाओं का फायदा ले पाएंगे जो सुबह चार बजे से शुरू हो जाएंगी। सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी और सुबह 6 बजे के बाद बाद मेट्रो ट्रेनें नियमानुसार चलेंगी।

बता दें कि DMRC द्वारा ये सूचना दी गयी है जहां सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। ऐसे में मतदान के दिन जल्दी मेट्रो ट्रेन के चलने से मतदान प्रक्रिया को सम्पूर्ण करवाने वाले कर्मियों और मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सुरक्षा कर्मियों की सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

हालाँकि, दूसरी तरफ आज से राष्ट्रीय राजधानी में MCD चुनाव से पहले आज से तीन दिनों तक शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। ये आज शाम साढ़े पांच बजे से चार दिसंबर तक रहेगा। वही ऐसे में सात दिसंबर को फिर से प्रतिबंध लगाया जाएगा जिस दिन वोटों की गिनती होनी है।

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजू

Exit mobile version