दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का आरोप “CM केजरीवाल की स्लो डेथ की हो रही साजिश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाए हैं ,कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में धीरे-धीरे हत्या की जा रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाए हैं ,कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में धीरे-धीरे हत्या की जा रही है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को आवश्यक इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि केजरीवाल के मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की समस्या एक साजिश का हिस्सा है।

उनका कहना है कि केजरीवाल की सेहत को खराब करने के लिए उन्हें आवश्यक दवाओं से वंचित रखा जा रहा है।

cm kejriwal

शुगर के मरीजों को इंसुलिन देने से मना करना उनके नसों की कमजोरी का कारण बनता है, जिससे शरीर के अंग जैसे दिल, फेफड़े और लीवर कमजोर हो जाते हैं। इससे मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर का खतरा बढ़ जाता है।

सौरभ ने आगे कहा कि केजरीवाल को समय पर दवाएं नहीं दी जा रही हैं, जिससे उनकी सेहत खराब हो रही है।

यदि उन्हें सही उपचार नहीं मिलता है, तो जेल से बाहर आने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है, जिससे उनकी मौत का खतरा बढ़ सकता है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सौरभ भारद्वाज ने सरकार से केजरीवाल को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की अपील की है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!