Delhi Toilets: करोड़ों खर्च 500 जगहों पर बनेंगे ऐसे शौचालय, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

दिल्ली में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी में पहले चरण के तहत 500 आधुनिक.......

Delhi Toilets: दिल्ली में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी में पहले चरण के तहत 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे, जिसके लिए ₹266.26 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली आने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी साफ-सुथरी और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना में पारंपरिक शौचालयों के मुकाबले कई आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।

500 शौचालयों के लिए ₹266.26 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में परियोजना को मंजूरी दी गई। इन शौचालय ब्लॉकों का निर्माण पर्यटन विभाग के जरिए कराने की योजना है। प्रस्ताव के मुताबिक, पूरी परियोजना को करीब 14 महीने में पूरा किया जाना है। पहले चरण की योजना सफल रहने पर दूसरे चरण में भी 500 अतिरिक्त शौचालय ब्लॉक बनाए जाने का प्रस्ताव है।

शौचालयों में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

नए सार्वजनिक शौचालय केवल सामान्य सुविधाओं तक सीमित नहीं रहेंगे। इन्हें आधुनिक तकनीक और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इन केंद्रों में सोलर पैनल, CCTV कैमरे, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इनसिनरेटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इनसिनरेटर का इस्तेमाल सैनिटरी कचरे के निपटान के लिए किया जा सकेगा।

महिलाओं और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था

परियोजना की डिजाइन में महिलाओं और दिव्यांगजनों की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकार का लक्ष्य ऐसे सार्वजनिक शौचालय तैयार करना है, जहां अलग-अलग वर्गों के लोगों को सुविधाजनक और सुरक्षित माहौल मिल सके।

कहां-कहां बनाए जाएंगे शौचालय?

प्रस्तावित 500 शौचालय ब्लॉकों को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के आसपास बनाया जाएगा। इनमें:

  • 200 ब्लॉक बाजारों में
  • 97 हाईवे के आसपास
  • 57 कमर्शियल और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में
  • 50 पर्यटन स्थलों के पास
  • 9 बड़े पार्कों और अन्य स्थानों के आसपास

बनाने की योजना है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सबसे ज्यादा ब्लॉक

क्षेत्रवार योजना देखें तो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 93 और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 90 शौचालय ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इसके अलावा पश्चिम दिल्ली में 72, दक्षिण में 51, दक्षिण-पूर्व में 49, नई दिल्ली में 40 और मध्य दिल्ली में 39 ब्लॉक बनाए जाने की योजना है।सरकार के मुताबिक, इस परियोजना से राजधानी में सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ नागरिकों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!