Delhi Murder: 400 रुपये के लिए कैब ड्राइवर की हत्या, जांच में हुआ खुलासा
देश की राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में 400 रुपये के किराये को लेकर आपस में हुए झगड़े के बाद एक यात्री और उसके दोस्तों ने 26

देश की राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में 400 रुपये के किराये को लेकर आपस में हुए झगड़े के बाद एक यात्री और उसके दोस्तों ने 26 साल के कैब ड्राइवर की चाकू घोंप कर उसकी हत्या दी। पुलिस ने वीरवार को यह सुचना दी।
यह मामला 17 और 18 दिसंबर की दरमियानी रात की है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि रैपिडो के लिए टैक्सी चलाने वाले संदीप को सोनिया विहार के पास सड़क किनारे खून से लथपथ देखा गया।
संदीप ने पुलिस को कहा कि वह 3 यात्रियों दीपांशु उर्फ आशु, राहुल और मयंक को नोएडा से लेकर आया था। सोनिया विहार में पुस्ता 2 पर आने के बाद सवारी पूरी हुई। संदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी 400 रुपये किराया नहीं देना चाह रहे थे और उनके साथ मारपीट करने लगे।
लड़ाई के चलते उनके एक साथी निखिल और एक नाबालिग ने संदीप के सिर और पेट में चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि बाद में इलाज के दौरान संदीप की मृत्यु हो गई।
पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि जांच के चलते घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। आगे की जांच के चलते पता लगा कि कैब किसी प्रतीक के नाम से बुक हुई थी।
आरोपियों ने सोनिया विहार के लिए ली थी कैब
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतीक ने इस बात का खुलासा किया कि 17 दिसंबर को वह दीपांशु, राहुल, मयंक, निखिल और एक नाबालिग के साथ कोंडली में मिले थे जहां पर उन्होंने शराब पी। और जिसके बाद उसने दिपांशु, राहुल और मयंक के लिए एक कैब बुक की क्योंकि वह सोनिया विहार इलाके में रहते हैं।
प्रतीक के कहने पर दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने खुलासा किया कि उसके दोस्त निखिल, जो बाद में लड़ाई के दौरान उनके साथ शामिल हो गया ने कथित तौर पर संदीप को चाकू मार दिया।









