Delhi Murder : बेटी ने तवे से पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट, किए कई वार
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बुधवार दोपहर युवती ने अपने ही पिता को रोटी पकाने वाले तवे से पीट

देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बुधवार दोपहर युवती ने अपने ही पिता को रोटी पकाने वाले तवे से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त टेकचंद गोयल से हुई है।
दरअसल बेटी अन्नू (32) की मानसिक हालत सही नहीं है। पिता बेटी से दवाई खाने के लिए बोल रहे थे। इससे अचानक अन्नू आग बबूला हो गई और उसने पास रखा तवा उठाकर पिता पर वार किया। जब तक बाकी घरवाले उसे पकड़ पाते उसने पिता के सिर पर काफी बार वार किया। पिता को पास के अस्पताल लेकर जाया गया, जहां टेकचंद को मृत बताया। पुलिस ने अन्नू को अपनी हिरासत में ले लिया गया है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा कि बुधवार की दोपहर को करीब 3.56 बजे वारदात की सुचना मिली मिली। अस्पताल में शामिल टेकचंद के बेटे से पुलिस ने जांच की। शिवम ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से काफी बीमार है। पिता उसको दवाई देने का प्रयास कर रहे थे। उस वक्त उसकी मां बाला देवी और शिवम की पत्नी प्रिया भी वहां मौजूद थी।
अचानक अन्नू ने पिता पर तवे से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्नू के इलाज के पेपर भी मांगे गए हैं। इसके अलावा टेकचंद की पत्नी और बेटे शिवम की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाकी रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।









