Delhi Murder: विरोध किया तो गर्लफ्रेंड के भाई पर किये चाकू से वार, हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में 3 लोगों के एक समूह ने 27 वर्ष के एक युवक की कथित रूप से पिटाई की और उसको चाकू घोंपकर

देश की राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में 3 लोगों के एक समूह ने 27 वर्ष के एक युवक की कथित रूप से पिटाई की और उसको चाकू घोंपकर उसको मौत के घाट उत्तर दिया. पीड़ित पर उसकी बहन और एक आरोपी के बीच नाजायज़ रिश्ते पर आपत्ति जताने पर और उसके बाद यह हमला किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह सुचना दी.

इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान 23 साल के अनमोल उर्फ ​​हन्नी, 25 साल के प्रीतपाल और 23 साल के पीयूष उर्फ ​​पन्नू के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि प्रीतपाल को पकड़ लिया है. मृतक की पहचान इश्मीत सिंह है. इश्मीत के पिता 19 मई को बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लेकर गए थे जहां उसकी मृत्यु हो गई थी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा इश्मीत और मुख्य आरोपी अनमोल के बीच काफी वक्त से चल रहे विवाद की वजह से हुआ. अनमोल के इश्मीत की बहन के साथ रिश्तों को लेकर झगड़ा था.’

मारपीट में बदल गया झगड़ा

इश्मीत के घरवालों ने कथित तौर पर इस रिश्ते का विरोध किया था और अनमोल को रिश्ता तोड़ने की चेतावनी दी थी. इश्मीत ने काफी बार उसे सलाह भी दी थी, जिसकी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी काफी बढ़ गई थी. उन्होंने कहा, ’19 मई की शाम को इश्मीत घर लौटा तो उसने अनमोल और उसके दो साथियों को अपने घर के पास खड़ा पाया. उनके बीच लड़ाई शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया.’

हमले के बाद मौके से भाग गए तीनों

आरोपियों ने कथित तौर पर इश्मीत को पकड़ लिया और उस पर लात-घूंसों से हमला करना शुरू कर दिया. हमले के चलते, हमलावरों में से एक ने इश्मीत के बाएं पैर पर चाकू मारा, जिससे उसे गंभीर चोट आई. हमले के कुछ देर बाद तीनों मौके से भाग गए. बीएनएस की संबंधित धाराओं के चलते इस मामले को दर्ज कर लिया गया है. भागे हुए आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगायी गई हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!