Delhi New Flyover Project: Delhi का ये Flyover बदल देगा रोज़ का सफर
दिल्ली में ट्रैफिक की भीड़ घटाने और यात्रा को और आसान बनाने के लिए PWD एक बड़े फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहा है

Delhi New Flyover Project: Dwarka Expressway से Bijwasan तक बनेगा नया फ्लाईओवर
Delhi New Flyover Project: दिल्ली में ट्रैफिक की भीड़ घटाने और यात्रा को और आसान बनाने के लिए PWD एक बड़े फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहा है, जो द्वारका एक्सप्रेसवे को बिजवासन रेलवे स्टेशन से सीधे कनेक्ट करेगा।
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में रोड ट्रैफिक की समस्या को कम करने की दिशा में एक नई infrastructure initiative को मंज़ूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) अब NH-48 (महिपालपुर के पास) और बिजवासन रेलवे ओवरब्रिज के बीच एक बड़ा फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि इस व्यस्त मार्ग पर जाम और भीड़ को कम किया जा सके।
यह प्रस्तावित फ्लाईओवर द्वारका Expressway को बिजवासन स्टेशन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रियों को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर तथा आसपास के इलाकों तक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और नजफगढ़-कपासहेड़ा रोड पर जाम को बड़े स्तर पर कम करने में मदद होगी।
ट्रैफिक राहत के फायदे
• वर्तमान में नजफगढ़-कपासहेड़ा रोड लगभग 15-16 किलोमीटर लंबा है और पिछले दशक में यह ट्रैफिक भीड़ की वजह से यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। विशेषकर एनएच-48 और एक्सप्रेसवे के बीच का लगभग 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जाम से भरा रहता है।
• योजना के मुताबिक् तैयार होने पर यह नया फ्लाईओवर महिपालपुर से यशोभूमि, सेक्टर-28, पोचनपुर और द्वारका के अन्य हिस्सों तक आसानी से पहुंच प्रदान करेगा, जिससे ड्राइविंग समय भी कम होगा।
बिजवासन फ्लाईओवर का विस्तार
सरकार सिर्फ नया फ्लाईओवर ही नहीं बना रही, बल्कि मौजूदा बिजवासन फ्लाईओवर को भी करीब 1.5 किलोमीटर तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इसका मकसद बिजवासन स्टेशन के मौजूदा redevelopment प्रोजेक्ट के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएँ प्रदान करना है।
बिजवासन स्टेशन के redevelopment में शामिल हैं:
• आठ प्लेटफॉर्म
• हवाई अड्डा कनेक्टिविटी
• वाणिज्यिक और रिटेल क्षेत्र
• दिल्ली मेट्रो से सीधा लिंक
और यह स्टेशन IGI Airport के रेल कनेक्टिविटी हब के रूप में भी काम करेगा।
व्यापक Connectivity लाभ
यह फ्लाईओवर न सिर्फ ट्रैफिक को बेहतर बनायेगा, बल्कि हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर और अन्य महत्वपूर्ण रेलवे नेटवर्क से जुड़कर क्षेत्र की overall connectivity को भी मजबूत करेगा।
ये भी पढ़े: Rapid Rail Corridor Expansion: दिल्ली-NCR के ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव









