देश की राजधानी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 16 वर्ष की एक किशोरी सात महीने का गर्भ लेकर जांच के लिए गई। डॉक्टरों ने जब उसकी ऐसी हालत देखी तो उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची गई तो युवती ने बताया कि वह शादीशुदा है। किशोरी के जब पति को बुलाया गया तो वह भी का नाबालिग निकला।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले नाबालिग पति-पत्नी
लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में छानबीन करने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर नाबालिग पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के वक्त पति ने बताया कि उसने उस युवती से 25 अगस्त 2022 में शादी की थी। दोनों पश्चिम बंगाल में निकाह करने के बाद दिल्ली आकर किराए पर रह रहे थे। लड़की जांच के लिए अस्पताल पहुंची तो वारदात का पता चला।
पुलिस ने आरोपी पति को जेजे बोर्ड में पेश किया। वहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। जेजे बोर्ड ने पति की सही उम्र पता करने का आदेश दिया है। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लड़की और लड़के दोनों के परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पुलिस परिवार से पूछताछ करेगी।
दोनों ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार, किशोरी सोमवार को एलबीएस अस्पताल में जांच के लिए गई थी। छानबीन के वक्त नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका पति एक रिश्तेदार है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसी वर्ष जनवरी में दोनों दिल्ली रहने के लिए आए थे। यहां पर आकर इन लोगों ने किराए में कमरा लेकर रहना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल