Delhi News: बाथ टब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

बाथ टब में डूबने से आये-दिन चार मासूम बच्चे लोकनायक अस्पताल में दाखिल कराए गए। जिसमें से दो बच्चों की अस्पताल में इलाज के वक्त

बाथ टब में डूबने से आये-दिन चार मासूम बच्चे लोकनायक अस्पताल में दाखिल कराए गए। जिसमें से दो बच्चों की अस्पताल में इलाज के वक्त मृत्यु हो गई। तीसरे बच्चे को गंभीर हालत में लेकर स्वजन किसी दूसरे अस्पताल में चले गए।

वहीं शुक्रवार को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखे गए जहाँ चौथे बच्चे की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। ये स्थिति बताती हैं कि बच्चों को टब और बाल्टी से नहलाते वक्त माता-पिता की गलतियां मासूम बच्चों के जीवन भर का गम दे सकता है।

बच्चों को टब के पास अकेले छोड़ना जानलेवा
लोकनायक अस्पताल के इमरजेंसी विभाग की प्रभारी डॉ. रितू सक्सेना ने बताया कि पानी से भरे हुए टब और बाल्टी के पास बच्चों को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। इसलिए घर में अगर कोई छोटे बच्चा है तो इस बात का बेहद ध्यान रखें कि पानी से भरे हुए टब के पास अकेले न छोड़े।

अस्पताल में इस चीज को लेकर पहला मामला 18 जून को आया था। तब एक साल के बच्चे को लेकर घरवाले अस्पताल की इमरजेंसी में गए थे। उनसे पूछने पर पता चला कि बच्चे की मां उसे टब में नहला रही थी। इसके चलते वह कपड़ा लेने के लिए गई। जिस बीच बच्चा टब में गिर गया। जब वह वापस आयी तो बच्चा पानी से भरे टब में मुंह के बल उल्टा था है। इलाज के चलते उस बच्चे की मृत्यु हो गई।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!