
देश में कोरोना महामारी के दो साल बाद, दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियों खूब जोरो-शोरो से चल रही है। इस त्यौहार के लिए केजरीवाल सरकार ने 1100 घाटों पर 25 करोड़ रुपये खर्च कर सामुदायिक समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया है।
इसी के चलते यमुना किनारे पर छठ मनाने को लेकर शंका खत्म हो गयी है। बता दें, सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को बोला कि यमुना के घाटों पर पहले जैसे ही छठ पूजा का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी के साथ यमुना प्रदूषित न हो, जिसके लिए सारे इंतजाम करने की आज्ञा अधिकारियों को दि हैं। वैसे तो दिल्ली सरकार ने छठ पर्व के लिए सभी सुविधाओं के साथ 1100 घाट बनाने का एलान किया था।
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस में बताया कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे पैमाना में मनाई जाती थी। 2014 में कुल 69 जगह पर दिल्ली सरकार छठ पूजा आयोजित किया करती थी तथा इस पर 2.5 करोड़ रुपये ही खर्च होता था। लेकिन इस बार सरकार ने भव्य तरीके से छठ पूजा मनाने की घोषणा की थी।
केजरीवाल ने कहा कि छठ पर्व के लिए बनाए गए 1100 घाटों पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए टेंट, लाइट साउंड सिस्टम, कुर्सी, टेबल, एलईडी स्क्रीन, पीने के पानी का पुरे इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल शौचालय, एंबुलेंस और पावर बैकअप का भी इंतजाम होगा।
यह भी पढ़े: Dhanteras Offer: सिर्फ ₹50 हजार में घर ले आएं मारुति Alto CNG कार, देगी इतनी माइलेज