Delhi News: तीसरी मंजिल पर कर रहा था रंगाई-पुताई, अचानक झूला टूटने से हुई मौत

भलस्वा में एक 3 मंजिला इमारत से झूले से लटककर रंगाई-पुताई करने के चलते एक श्रमिक नीचे गिर गया, जिससे उसकी वहां पर ही मौत हो गई

भलस्वा में एक 3 मंजिला इमारत से झूले से लटककर रंगाई-पुताई करने के चलते एक श्रमिक नीचे गिर गया, जिससे उसकी वहां पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार झूला टूटने से यह हादसा हुआ।

जानकारी मिलने पर पहुंची जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने श्रमिक का शव कब्जे में लेकर जहांगीरपुरी में बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। मृतक के पिता का यह आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा के ही उनके बेटे से काम कराया जा रहा था। जिससे यह घटना हुई है। फिलहाल इस पूरे मामले में जहांगीरपुरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक राजू इलाके में ही परिवार के साथ रहता था। मृतक के बुजुर्ग पिता ने बताया कि बिना किसी सेफ्टी के ही उनके बेटे से काम कराया जा रहा था। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है। उन्हें बेटे की मौत की सुचना भी देरी से मिली है।

सिर फटने से बह गया काफी खून

पीड़ित घरवालों ने पुुलिस से इस मामले में बिना किसी देरी जांच कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटनास्थल पर शामिल प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मी ने कहा कि घटनास्थल के साथ वाली इमारत में वह रहती हैं। गली में किसी से बात की जाए, तभी देखा कि पास में एक 3 मंजिला इमारत के बाहरी दीवार पर रंगाई-पुताई कर रहा युवक अचानक नीचे गिरा। सिर फटने से खून बहने लगा।

मृतक के भाई ने कहा कि बिना किसी सेफ्टी के ही उनके भाई से कार्य कराया जा रहा था। न तो उनके भाई को हेलमेट ही और नहीं सेफ्टी बेल्ट दिया थी। झूले का रस्सा टूटने से यह हादसा हुआ है। भाई का आरोप है कि इसमें मकान मालिक की लापरवाही है। इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि आगे इस तरह की कोई घटना न हो।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!