दिल्ली में तेज रफ्तार बस ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी हुई बस को जोरदार

देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी हुई बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और एक पुरुष की मृत्यु हो गई. हादसे में एक युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया.
सुबह तड़के हुई दुर्घटना
यह हादसा सुबह 4:45 बजे हुआ, जब वसंत कुंज थाने को लोहमोड होटल के नजदीक एक बस तथा ट्रक के टकराने की जानकारी मिली. वहां पर जाने पर पुलिस ने पाया कि 3 लोगों की जान जा चुकी थी.
हादसे में तीन की मौत, एक घायल
मृतकों की शिनाख्त अभिषेक (19), निधि (19) और कांता देवी (50) से हुई है. पुलिस के अनुसार, ट्रक का चालक तौफीक (25), जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है, ट्रक में फंसा हुआ था. उसे घायल अवस्था में अस्पताल में लेकर गए.
सामान निकालते वक्त हुआ हादसा
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह हादसा उस समय हुआ, जब बस के पीछे खड़े लोग सामान निकाल रहे थे. अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. तीनों लोग ट्रक और बस के बीच काफी बुरी तरह से कुचल गए.
मामले की गहन जांच जारी
घटनास्थल पर पुलिस ने गहन निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया. हादसे की वजह और ट्रक की गति की जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.
सड़क सुरक्षा पर सवाल
यह हादसा दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह होने वाले दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और हादसा हुआ है. पुलिस ने बताया है कि मामले की गहनता से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.









