Delhi News: कोर्ट में वकीलों ने मिलकर पुलिसकर्मी को पीटा, जाने पूरा मामला
देश की राजधानी दिल्ली में साकेत कोर्ट में वीरवार को एक पुलिसवाले की वकीलों ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी सनलाइट थाने में तैनात है।

देश की राजधानी दिल्ली में साकेत कोर्ट में वीरवार को एक पुलिसवाले की वकीलों ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी सनलाइट थाने में तैनात है। वह एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट गए थे। पीड़ित ने पीसीआर पर फोन कर मदद की गुहार लगाई।
वहीं, उसी वक्त गयी पुलिस पीड़ित को साकेत थाने लेकर आई। मामला महकमे से जुड़ा होने पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी वहां पर गए। हादसे को लेकर पीड़ित के बयान भी दर्ज हुए। हालांकि, पीड़ित ने मामले को लेकर फोन पर कुछ भी कहने से मना किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर 14.53 बजे साकेत थाने में एक पीसीआर कॉल मिली कि साकेत कोर्ट नंबर-508 के बाहर पुलिसकर्मी के साथ वकीलों से काफी मारपीट हुई। पीड़ित दीपक सराय काले खां चौकी में तैनात हैं। दोपहर को साकेत कोर्ट में रूम नंबर 508 में सुनवाई के लिए आया था।
आरोप यह है कि बाहर 2 वकील अपने 20-25 साथियों के साथ आए हुए थे। सीसीटीवी कैमरे को मोड़कर कोर्ट नंबर-508 की और किया। फिर सभी ने मिलकर दीपक को जमकर पीटा ट की। वर्दी तक फाड़ दी।
वहीं, घटना की सूचना पर एसीपी लाजपत नगर, एसीपी साकेत भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों के पूछताछ की जा रही है।









