Delhi News : महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2,500 रुपये!

देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. पार्टी के चुनावी वादे में महिलाओं को 2,500 रुपये हर माह देने का वादा किया

देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. पार्टी के चुनावी वादे में महिलाओं को 2,500 रुपये हर माह देने का वादा किया गया था. अब सभी महिलाओं को पैसे का इंतजार है. इस बीच दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि बीजेपी की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये माह वित्तीय सहायता देकर अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी. उन्होंने बताया कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी.

2,500 रुपये मासिक सहायता महिलाओें को दी जाएगी
आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये माह की सहायता का एलान किया. वहीं, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए हर माह सहायता का वादा किया था. बुधवार को बीजेपी विधायक दल की नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि वह अपने सभी वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

दिल्ली के लोगों से बीजेपी ने क्या किया वादा

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए
500 रुपये में सिलेंडर और होली-दीवाली पर 1-1 फ्री
गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए, 6 पोषण किट
झुग्गीवालों को 5 रुपए की थाली
सभी नागरिकों को 10 लाख रुपये का मुफ़्त इलाज
महिलाओं को आठ मार्च मिल जाएगी सहायता

रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को साकार करना दिल्ली के सभी विधायकों की जिम्मेदारी है. हम महिलाओं के लिए वित्तीय मदद के साथ अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!