Delhi News: कोयले की आपूर्ति ना होने से हो सकता है ब्लैकआउट का खतरा

Delhi News: देश भर में लगातार हो रही कोयले की कमी से बिजली संकट गहराता जा रहा है। हालात यह है कि देश में सिर्फ पांच दिन का कोयला बचा है....

देश भर में लगातार हो रही कोयले की कमी से बिजली संकट गहराता जा रहा है। हालात यह है कि देश में सिर्फ पांच दिन का कोयला बचा है….

इसी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, कि अगर बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो अगले दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में बिजली गुल हो सकती है. दिल्ली तमिलनाडु और ओडिशा सहित राज्यों की लंबी कतार में शामिल हो गया है, जहाँ पर बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी के कारण लंबी बिजली कटौती पर चिंता जताई है….

भारत के 135 कोयले से चलने वाले बिजली प्लांट में से आधे से भी ज्यादा, जो देश की लगभग 70 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करते हैं, बताया जा रहा है की, सिर्फ तीन दिनों से भी कम समय के ईंधन स्टॉक हैं, जिसके कारण ब्लैकआउट का खतरा हो सकता है……

केजरीवाल ने ट्वीट कर जताई चिंता:

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार के दिन ट्वीट कर देशवासिओं को हो रही कोयले की किल्लत पर चिंता जताई. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली को बिजली संकट का सामना करना पढ़ सकता है. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर तेज़ नजर रख रहा हूं. हम इससे बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस बीच, मैंने माननीय प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने यह पत्र प्रधानमंत्री को लिखा है और इसके साथ साथ फोटो भी शेयर की है.

Aadhya technology

ये भी पढ़े: दिल्ली में सरेआम 2 बच्चों की मां को मारी गोली

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!