Delhi News: करवाचौथ के दिन हुआ झगड़ा, तो पत्नी ने जहर खाकर दी जान
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में एक महिला ने करवा चौथ के दिन पति से लड़ाई करने के बाद

देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में एक महिला ने करवा चौथ के दिन पति से लड़ाई करने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा के रूप से हुई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घरवालों को भेज दिया। फर्श बाजार थाने में आत्महत्या के लिए उसको उकसाने के लिए पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और अपमानित करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अनीता देवी घरवालों के साथ विश्वास नगर की गली नंबर-11 में रहती हैं। पति पंचम कुमार कामत और उनका एक बेटा और 3 बेटियां हैं। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। छोटी बेटी पूजा की 27 नवंबर 2020 को दीपक नाम के युवक से लव मैरेज हुई थी। उनका दावा है कि दीपक ने उससे जबरन शादी करवाई थी।
उस शाम क्या हुआ था?
दीपक अपनी मां के साथ विश्वास नगर में रहता है। वह शादी के 2 वर्ष तक ठीक रहा। जिसके बाद दीपक शराब पीने लगा और नशे में उसके साथ मारपीट करता था। समझाने पर भी वह नहीं माना। पूजा और दीपक की एक 3 वर्ष की बेटी है। संडे को करवा चौथ का व्रत था। पूजा ने दीपक को घर से बाहर नहीं जानें दिया, क्योंकि वह शराब पी लेता था और फिर मारपीट करता था। दीपक नहीं माना और वहां से निकल गया। पूजा की बहन, आरती 5:30 बजे पूजा के घर आयी थी, जिसने कहा कि पूजा और जीजा के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था।
पत्नी ने खाया जहर
रात कम से कम 8:00 बजे दीपक ने कॉल कर कहा कि पूजा ने कुछ खा लिया है। वह पूजा को लेकर हेडगेवार अस्पताल जा रहा है। वहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से जीबी पंत अस्पताल के लिए निकले। जिक्से बाद रास्ते में पूजा ने ऑटो में ही दम तोड़ दिया। घरवालों ने आरोप लगाया कि दीपक ने ही उनकी बेटी को कुछ खिलाया है , जिससे उसकी मौत हो गई।









