Delhi News: पार्किंग विवाद में युवक पर चलाई गोली, बच्चे को लगी गोली, घायल
दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में वीरवार की रात को कम से कम आठ बजे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक तो बाल-बाल बचा, पर

दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में वीरवार की रात को कम से कम आठ बजे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक तो बाल-बाल बचा, पर गोली एक 13 साल के बच्चे को लगी। जिसके बाद बच्चे काफी घायल हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पार्किंग विवाद को लेकर की फायरिंग
बच्चे की हालत देख उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पहले हुए इस विवाद को लेकर जहांगीरपुरी में जी ब्लाक में अज्ञात बदमाशों ने सागर नाम के लड़के पर गोली चला दी।
पहले भी घर पर चलाई जा चुकी हैं गोलियां
जानकारी के अनुसार, छह माह पहले पार्किंग को लेकर कुछ गुंडों की सागर से लड़ाई चल रही है। कुछ वक्त पहले भी उसके घर पर दो बार गोलियां चली हैं। बताया गया कि आज रात सागर के घर के नजदीक कुछ युवक नज़र रखे थे। जैसे ही बदमाशों ने सागर को देखा वैसे ही गोली चला दी।
वक्त रहते बदमाशों को देख वह वहां भागने लगा। जिससे सागर तो बदमाशों की गोली से बचा, पर गली में खेल रहे बच्चे घायल हुए। फिलहाल पुलिस बार बार मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे कैमरे को भी देखा जा रहा है। जिससे यह साफ़ हो कि इस वारदात को पहले हुई लड़ाई का बदला लेने के का अंजाम दिया गया है। पुलिस की जांच और पूछताछ लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









