पति पुलिस का बेड करैक्टर, बेटा पहले से गिरफ्तार, अब माँ भी पहुंच गई हवालात

दिल्ली की उत्तरी जिला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, ज़ब्त की सैंकड़ों की शराब। बेटे के बाद अब माँ भी पहुंची हवालात

उत्तरी ज़िला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए अवैध शराब के 17 कार्टन बरामद किए है। जिसमें से पुलिस ने 850 क्वार्टर शराब भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान सुलेखा के रूप में हुई है, यह झरोदा बुरारी की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पता चला है कि यह पिछले कई सालों से शराब के धंधे में शामिल है। इसके ऊपर सुल्तानपुरी और बुराड़ी में अलग-अलग मामले एक्साइज के दर्ज हैं। डीसीपी एंटो अलफोंस के अनुसार इंस्पेक्टर राजकुमार की देखरेख में पुलिस टीम को इसके बारे में जानकारी मिली थी। उसी जानकारी पर पुलिस टीम ने वज़ीराबाद इलाके में छापा मारकर इस महिला को पकड़ा और वहां से शराब की पेटियां बरामद की। 

Tax Partner

पूछताछ से पता चला है कि घर के पास से रिटेल में लोगों को अवैध शराब मुहैया कराती थी। पहले यह सुल्तानपुरी के किराड़ी इलाके में रहती थी। लेकिन वहां पकड़े जाने के बाद कुछ अरसा पहले वहां से शिफ्ट होकर वज़ीराबाद इलाके में आ गई। पुलिस के अनुसार सुलेखा का हस्बैंड दिल्ली पुलिस का घोषित बैड करेक्टर है। इसका बेटा पिछले साल एक्साइज एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की सख्ती

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!