दिल्ली हाई अलर्ट पर, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को किया पार

सरकार ने पूर्वी दिल्ली के अधिकारियों अलर्ट मोड में रहने का निर्देश भी दिया हैं। सोमवार रात को कुछ इलाकों में पानी घुसने के बाद लोगों को रहत शिविर तक लाने का कार्य भी किया गया।

यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गया। हथनीकुंड बैराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद ही यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 205.33 मीटर से कुछ ही नीचे था। आज मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार यमुना का जलस्तर 206.24 मीटर हो गया। इससे दिल्ली अलर्ट पर है।

हालाँकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार, दिल्ली सर्कार लगातार केंद्रीय जल आयोग के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं होगी। फिर भी यदि ऐसा होता है तो उसके लिए पर्याप्त तैयारी कर ली गयी हैं। उन्होंने जलस्तर अधिक बढ़ने पर जल निकासी की बात कही हैं।

साथ ही सरकार ने पूर्वी दिल्ली के अधिकारियों अलर्ट मोड में रहने का निर्देश भी दिया हैं। सोमवार रात को कुछ इलाकों में पानी घुसने के बाद लोगों को रहत शिविर तक लाने का कार्य भी किया गया।

Accherishteyये भी पढ़े: हथिनीकुंड बैराज खुला, यमुना के बढ़ते जलस्तर से मुश्किल में पड़ सकती है दिल्ली

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!