Rabiya Saifi News: दिल्ली फिर एक बार हुई शर्मसार, दिल्ली डिफेन्स सर्विसिस की महिला कर्मचारी की हत्या

Rabiya Saifi News: संगम विहार की रहने वाली एक युवती जो कि सिविल डिफेन्स सर्विसेस में थी, उसकी हत्या 26 अगस्त की रात को सूरजकुंड इलाके में कर दी गई है।

संगम विहार की रहने वाली एक युवती जो कि सिविल डिफेन्स सर्विसेस में थी, उसकी हत्या 26 अगस्त की रात को सूरजकुंड इलाके में कर दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसकी हत्या उसी के सहकर्मी ने चाकू से 50 बार वार करके की है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान राबिया के रूप में हुई है जिसकी उम्र 21 साल है। पीड़िता के माता पिता का कहना है कि जिस रात राबिया के साथ यह घटना घटी, उस रात उनके पास राबिया का फ़ोन करीब 9 बजे के आस-पास आया था। किसी वजह से वह राबिया से बात नहीं कर पाए, लेकिन जब उन्होंने कॉल बैक किया तो किसी ने फ़ोन नहीं उठाया।

इस बात से राबिया के माता-पिता काफी डर गए, तो वह फ़ौरन राबिया के कार्यस्थल पर पहुंचे लेकिन वहां से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली और उनको कहा गया कि अगली सुबह आए। ऐसा बताया जा रहा है कि अगली सुबह उनके पास कॉल आया कि राबिया अब इस दुनिया में नहीं रही।

खबर के मुताबिक, उसके माता पिता का कहना है कि आरोपी पीड़िता के बारे में गलत अफवाह फैला रहा है, राबिया को अपनी पत्नी बता कर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इसी के साथ राबिया के माता-पिता ने इस बात की भी पुष्टि करी कि राबिया का उससे कुछ लेना देना नहीं है।

माता पिता के मुताबिक राबिया की शादी करने का कोई मन नहीं था और वह पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी।

पीड़िता के माता – पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार से इस मामले में CBI जांच और आरोपी को फांसी देने की मांग की है । आपको बता दें कि राबिया अपने परिवार की आर्थिक स्तिथि संभालने वाली इकलौती सदस्य थी।

Tax Partner

ये भी पढ़े: जानें 2 सितंबर को कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!