Delhi Petrol Price: दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर घटाया 8 रूपये VAT

Delhi Petrol Price: दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 30 परसेंट से घटाकर 19.40 परसेंट किया। प्रति लीटर करीब 8 रुपये की कमी, नई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी

Delhi Petrol Price: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को राहत देते हुए पेट्रोल के दाम घटा दिए हैं। बता दें कि बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान (VAT) वैट को घटाने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने मीटिंग में तेल पर लगने वाले VAT को 30 परसेंट से घटाकर 19.40 परसेंट कर दिया है। इसके चलते आज रात से 8 रूपये पेट्रोल पर दाम गिर जाएंगे। वहीँ पेट्रोल के नए दाम आज आधी रात से लागू हो जाएंगे।

वर्तमान में, राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.97/लीटर है। संभावना है कि वैट कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत ₹95 प्रति लीटर से कम हो जाएगी।

इस वर्ष की शुरुआत से ही पूरे देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम काफी ज़्यादा थे। कई दिनों तक पेट्रोल के दामों में लगातार इज़ाफ़ा होने के बाद आख़िरकार दिवाली के मौके पर भारतीय सरकार ने लोगों को तोहफा दिया था।

ख़बर के मुताबिक, सरकार ने एक्ससाइज़ ड्यूटी पर 5 और 10 रूपये घटा दिए थे। हालांकि इसके बाद पेट्रोल और डीज़ल के दामों में भी गिरावट देखने को मिली।

ग़ौरतलब है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद ज़्यादातर एनडीए शासित राज्यों ने भी अपने-अपने प्रदेश में पेट्रोल-डीज़ल पर लगने वाले वैट को कम कर दिया था।

इसके अलावा कुछ समय बाद पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी ऐसा ही फैसला लेते हुए लोगों को राहत दी थी।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: बारातघर छोड़ सार्वजनिक पार्क में हो रही है शादी, दबाया जा रहा है पार्क में कूड़ा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!