Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग से बरामद हुई पिस्टल, किया गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के IGIA पर दिल्ली से रियाद जा रहे एक युवक के बैग से पिस्टल बरामद हुआ, पुलिस ने यात्री के खिलाफ इस बात को

देश की राजधानी दिल्ली के IGIA पर दिल्ली से रियाद जा रहे एक युवक के बैग से पिस्टल बरामद हुआ, पुलिस ने यात्री के खिलाफ इस बात को लेकर मामला दर्ज कर लिया और यात्री को गिरफ्तार किया, पुलिस आरोपी यात्री से पूछताछ कर रही है।

इसी के साथ ही दिल्ली के पंजाबी बाग में सोमवार की सुबह एक युवक का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव झील पार्क में पड़ा हुआ मिला। उसकी बांह पर लिखे हुए गांव के नाम से उसकी पहचान दिनेश से हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घरवालों को मामले की सुचना दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, सुबह पार्क में टहलने गए हुए लोगो ने झील पार्क में एक युवक को बेहोश पड़ा हुआ देखा। उन लोगों ने सुबह कम से कम 7.45 बजे पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही पंजाबी बाग थाना पुलिस मौके पर गयी। छानबीन के चलते युवक के गले पर निशान मिले। पुलिस अधिकारी के अनुसार, युवक की गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने क्राइम तथा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कई साक्ष्य प्राप्त किए।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!