Delhi Police Action: लूट की वारदात के एक घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के Tilak Nagar थाना पुलिस ने Robbery Case को महज एक घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली।

राजधानी दिल्ली के Tilak Nagar थाना पुलिस ने Robbery Case को महज एक घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने CCTV Footage और मुखबिर की मदद से आरोपी की पहचान की और उसके कब्जे से लूटी गई Cash Amount तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया।

Delhi Police के पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त Sharad Bhaskar Darade के अनुसार, 10 मई को तिलक नगर थाना पुलिस को Aksa Masjid के पास लूट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह देर रात अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी दो अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर उससे 2100 रुपये लूट लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने इलाके में लगे CCTV Cameras की जांच की और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की। इसके बाद मुखबिर को सक्रिय किया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी Woodland Park के पास बनी झुग्गियों में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत Raid की और एक घंटे के भीतर आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 1400 रुपये Cash और वारदात में इस्तेमाल किया गया Surgical Blade बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से पांच Criminal Cases दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार Raids कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

यह भी पढ़े : IPL Ticket Black Marketing Case: DDCA तक पहुंची क्राइम ब्रांच की जांच

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!