रामनवमी पर दिल्ली पुलिस अलर्ट! जहांगीरपुरी में निकला कड़ी सुरक्षा में जुलूस, ड्रोन से निगरानी

दूसरी तरफ इसके लिए हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी द्वारा विडियो जारी कर लोगों को सीधा जहांगीर पूरी में पहुंचने की अपील भी की है

पिछले साल हुए रामनवमी के दिन बहुत से फसादों को देखते हुए आज दिल्ली में इस साल भी दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में आ चुकी है जहां दिल्ली के बहुत से इलाकों में पुलिस की सुरक्षा कि व्यवस्था मजबूत हो चुकी है।

इस बारे में पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिम, दिल्ली जीतेंद्र मीना द्वारा बताया गया कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं जहां पूरे जिले में पुलिस अच्छे से तैनात है। ऐसे में खास कर जहांगीरपुरी में एहतियाती व्यवस्था की गई है और जुलूस या शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी है। लेकिन लोग शांतिपूर्वक पार्क में रामनवमी मना सकते हैं।

इन इलाके में दी जुलूस निकालने की अनुमति

इतना ही नहीं पुलिस द्वारा जहांगीरपुरी में लोगों को एक सीमित इलाके में ही रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति दी गयी है। इतना ही नहीं इसके लिए पुलिस ने जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग भी कि है और इस बैरिकेडिंग के बाहर कोई जुलूस आदि नहीं निकाला जायेगा और हर आयोजक यह सीमा मानने के लिए बाध्य है।

पिंकी चौधरी ने की ये अपील

वही दूसरी तरफ इसके लिए हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी द्वारा विडियो जारी कर लोगों को सीधा जहांगीर पूरी में पहुंचने की अपील भी की है जिससे दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। लेकिन दूसरी तरफ पुलिस का कहना है की शोभा यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी गई है, मगर रामलीला मैदान में पूजा पाठ कर सकते हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!