दिल्ली पुलिस ने 2 हथियार तस्करों को दबोचा, खालिस्तानी आतंकियों से थे संबंध

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 हथियार सप्लायर को अपनी गिरफ्त में लिया है, दोनों सप्लायर खालिस्तानी आतंकियों को हथियार मुहैया कराते थे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 हथियार सप्लायर को अपनी गिरफ्त में लिया है, खबर के मुताबिक, दोनों सप्लायर खालिस्तानी आतंकियों को हथियार मुहैया कराते थे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तकनिकी सहायता से स्पेशल सेल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और फिर तब जाकर खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों को पूरी तरह से इंटरनेट पर वॉच किया। 

जानकारी के मुताबिक, पिछले एक वर्ष से खालिस्तानी आतंकियों को पाकिस्तान से हथियार मंगाने में काफी परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से उन्होंने मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों से साठगांठ कर उनसे हथियार और कारतूस खरीदने लगे।

सूत्रों के अनुसार, हथियार सप्लायरों की पहचान बबलू सिंह और राजेंद्र सिंह बरनाला के रूप में हुई है। आपको बता दें कि इन हथियारों का उपयोग पंजाब और पूरे देश भर में खालिस्तानी गतिविधियों, कॉन्ट्रेक्ट किलिंग, आतंकी गतिविधयों आदि में होने वाला था।     

पूछताछ के दौरान पता चला कि तरनतारन के रहने वाले 3 खालिस्तानी समर्थकों को यह हथियार पहुंचाने थे, पकड़ी गई हथियारों की खेप में 18 पिस्टल और 60 कारतूस बरामद की गई हैं।

Aadhya technology

आरोपी इससे पहले झारखंड के एक कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू जो अब जेल में बंद है, उसको हथियार सप्लाई करते थे, पुलिस द्वारा बाकी खालिस्तानियों के बारे में पूछताछ दोनों आरोपियों से जारी है। 

ये भी पढ़े: जानें दिल्ली सरकार की किस स्कीम से जुड़े सोनू सूद

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!