दिल्ली पुलिस ने लोगों को ठगने वाले ‘किडनी गैंग’ को पकड़ा, 10 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली से एक किडनी गैंग को पकड़ा है, गैंग ने सोनीपत में एक ऑपरेशन थिएटर बना रखा है और वहीं वे इस काम को अंजाम दिया करते थे

दिल्ली में बहुत से अवैध काम होते है जिसके चलते पुलिस द्वारा उनको पकड़ा जाता है और उनको सजा दी जाती है। ऐसा ही एक केस सामने आया है जहां दिल्ली पुलिस द्वारा एक किडनी गैंग को पकड़ा गया है जिन्होंने बहुत से लोगों को शिकार बनाया है। जिनका केस हौज खास पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली से एक किडनी गैंग को पकड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गैंग ने हरियाणा के सोनीपत में एक ऑपरेशन थिएटर बना रखा है और वहीं वे इस काम को अंजाम दिया करते थे। पकडे गए लोगों में से एक डॉक्टर है और बाकी उसके हैल्पर्स हैं। डॉक्टर का कहना है कि वह मरीजों से ऑपरेशन के 1 लाख रूपये लेते थे और पिछले 6 महीने कि बात करे तो इन्होने 14 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

हालाँकि, पुलिस के द्वारा अभी जांच जारी है क्योकि उनका मानना है कि और भी लोगों को इस गैंग ने अपना शिकार बनाया हो। यह गैंग ज्यादातर गरीब लोगों को ही अपना शिकार बनाती है और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रुपये का लालच देते थे। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह अपना शिकार सोशल मीडिया में ढूंढते थे।

Hair Crown Salon
ये भी पढ़े: दिल्ली में 1 जून से फिरसे मिलने लगेगी सस्ती शराब, जानिए रेट लिस्ट

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!