दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या
देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने आज यानि मंगलवार को फांसी

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने आज यानि मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में नियुक्त थे। मोहन गार्डन थाना पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।
पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग छह बजे मोहन गार्डन पुलिस थाने में आत्महत्या की जानकारी मिली थी। मोहन गार्डन थाना क्षेत्र के विपिन गार्डन इलाके में 34 साल के एक शख्स ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना के समय वह घर में सिर्फ अकेला था। उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। बता दें कि हेड कांस्टेबल अमित कुमार पिछले एक साल से आपराधिक मामले में मौजूद होने की वजह से निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के वो फेमस स्ट्रीट फूड, जहां लगी रहती है खाने वालों की भीड़









