दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर को मिला बम की धमकी वाला ईमेल, पुलिस के चढ़ा हत्थे
देश की राजधानी दिल्ली के पुलिस हेडक्वार्टर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की ईमेल आईडी पर एक बम की धमकी प्राप्त हुई। चेक किया

देश की राजधानी दिल्ली के पुलिस हेडक्वार्टर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की ईमेल आईडी पर एक बम की धमकी प्राप्त हुई। चेक किया गया तो उसमें नांगलोई के अंदर बम होने की धमकी दी थी।
पहले तो इस मेल के मिलने से पुलिस में काफी हड़कंप मच गया, फिर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, जिससे वह मेल भेजने वाले तक पहुंच गई।
मेल भेजने वाले का पता लगने पर पुलिस उस तक गयी तो उसको इस बात का पता चला कि वह नाबालिग है। पुलिस ने उसे पकड़ा और अच्छे से उसकी काउंसलिंग की तथा उसके माता-पिता को सौंपा है।
दिल्ली के जय सिंह रोड पर एक पुलिस हेडक्वार्टर नांगलोई से 18 किमी की दूरी पर है। पुलिस हेडक्वार्टर ने अपने बयान में बताया कि एक इमैच्योर बच्चे नेद्वारा मेल भेजा गया था और उसकी सुरक्षा और जेजे कानून के चलते उसकी शिनाख्त उजागर नहीं की जा सकती। मेल भेजना बच्चे की शरारत थी।









