दिल्ली
सुरक्षित होली के लिए दिल्ली पुलिस ने बनाया रोडमैप
पूरे देश में होली का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। आज लोग छोटी होली मना रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली के लिए एक योजना बनाई है।

पूरे देश में होली का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ आज यानी गुरूवार को लोग छोटी होली मना रहे हैं। ऐसें में इस बार भी होली सुरक्षित रहें, दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली के लिए एक योजना बनाई है।
आपकों बता दे कि बुधवार को पुलिस ने होली के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसी के साथ ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक विवेक किशोर ने बताया कि 18 मार्च शुक्रवार को पूरा देश होली मनाएगा तब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर तैनात रहेने वाले है।
दिल्ली पुलिस विभाग ने चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर व्यवस्था की है।
होली का रोडमैप
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान 18 मार्च को सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर रहेंगे।
- बिना हेलमेट के सवारी करना, दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
- उल्लंघनों का पता लगाने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए प्रमुख चौराहों और बिंदुओं पर विशेष जांच दल लगाए जाएंगे।
- दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने अधिकारियों को होली से पहले अभियान चलाने का आदेश दिया है।
- होली के दौरान मिलावटी खाद्य उत्पादों की बिक्री ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
- इसी संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एक सर्कुलर भी जारी किया गया है।
- विशेष अभियान में मिठाई की निगरानी और कानूनी नमूने दोनों शामिल होंगे।
- खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली के बाद भी यह अभियान कुछ दिनों तक चलेगा।
- दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर पर लिखा, “आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- 112 पर कॉल करें।”
- “होली को सद्भाव के साथ मनाने के लिए, नियमों का पालन करें, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी घटना से बचें” दिल्ली पुलिस ने यह अपील की है।
ये भी पढ़े: इन मेट्रो लाइन के यात्रियों को लेकर चलना होगा ज्यादा समय, DMRC ने दी जानकारी