26 जनवरी के चलते हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, इन इलाकों में चलाया सर्च अभियान
आज पुलिस की टीम द्वारा गीता कॉलोनी की गलियों से लेकर और यमुना खादर क्षेत्र से ऊप्पर ड्रोन उड़ाया गया और सर्च अभियान चलाया गया।

जैसे की आपको पता है गणतंत्र दिवस के चलते पूरे दिल्ली में सुरक्षा को कड़े तरीके से देखा जा रहा है। ऐसे में खबर सामने आयी है जहां इसी को लेकर राजधानी में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है की दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और इसी कड़ी में शुक्रवार यानि आज पुलिस की टीम द्वारा गीता कॉलोनी की गलियों से लेकर और यमुना खादर क्षेत्र से ऊप्पर ड्रोन उड़ाया गया और सर्च अभियान चलाया गया। वहीं 26 जनवरी के दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
बता दें की हर बारी की तरह गणतंत्र दिवस के दिन जाम नहीं छलकेगा। इस बारे में खुद दिल्ली आबकारी नियमावली, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के चलते सरकार द्वारा इस दिन ड्राई-डे घोषित किया गया है। इसके अलावा भी और भी दिन जैसे गुरु रविदास, महा शिवरात्रि, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, होली और गुड फ्राइडे दिन भी शराब की दुकानें नहीं खुलेगी। हालांकि, शराब की बिक्री पर भी अब प्रतिबंध एल-15 लाइसेंस लेने वालों पर ही लागू नहीं होगा और वहां ठहरे मेहमानों को शराब परोसी जा सकेगी।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










