नाईट पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस ने काटे हज़ारो गाड़ियों के चालान

दिल्ली के आउटर ज़िले के इलाके में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, नाईट पेट्रोलिंग के दौरान नियम उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों का काटा चालान

दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इलाके में की नाइट पेट्रोलिंग के दौरान चलाए गए अभियान में 5490 गाड़ियों को चेक किया। उनमे से  3398 गाड़ियों के खिलाफ 65 और 66 दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

डीसीपी परमिंदर सिंह के अनुसार इस दौरान ज़िला की पुलिस टीम ने एक्साइज एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत भी चार मामले दर्ज किए है। इसी के साथ ही कई मामलों में शामिल और दिल्ली पुलिस द्वारा घोषित 52 बीसी (बेड करेक्टर) को चेक करके 3 को गिरफ्तार भी किया है।

Tax Partner

जबकि इस दौरान कोविड-19 को लेकर भी 125 लोगों के चालान दिल्ली पुलिस द्वारा काटे गए है। डीसीपी का कहना है कि लगातार जरूरत के हिसाब से ज़िले में एक्शन लेकर अपराधियों की धड़पकड़ के लिए कार्यवाही की जाती है।इसके आलावा, जो पुलिस कमिश्नर के द्वारा गाइडलाइन दी जाती हैं उस पर ज़िला की पुलिस टीम स्ट्रेटेजी बनाकर एक्शन लेती है।

और पढ़े:-  ISBT बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान शख्स के पास से मिला देसी तमंचा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!