Delhi Police का तगड़ा एक्शन! 12 दिन में सजा, एक सुराग से खुला राज

चोरी की घटना 15 जुलाई 2026 को एक घर में हुई थी। शिकायत मिलने के बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा थाना पुलिस की जांच में चोरी के एक मामले में तेजी देखने को मिली है। पुलिस के मुताबिक, डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी मन्नू सिंह को चार्जशीट दाखिल होने के महज 12 दिन बाद द्वारका कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना 15 जुलाई 2026 को एक घर में हुई थी। शिकायत मिलने के बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही वैज्ञानिक तरीकों से भी साक्ष्य जुटाए गए।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक, मामले में आरोपी को दोषी ठहराए जाने तक करीब 72 दिन का समय लगा। चार्जशीट दाखिल होने के 12 दिन के भीतर अदालत ने मामले में फैसला सुनाया।

सीसीटीवी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से मजबूत हुआ केस

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों को मामले में अहम आधार बनाया गया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मन्नू सिंह उर्फ मन्नू के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर से डेढ़ लाख रुपये नकद के अलावा सोने और चांदी के आभूषण भी चोरी किए थे।

कापसहेड़ा पुलिस ने की जांच

इस मामले की जांच कापसहेड़ा थाना प्रभारी विक्रम दहिया और एसआई विजय की टीम ने की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में साक्ष्यों को व्यवस्थित तरीके से जुटाकर समय पर चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई। इसके बाद अदालत ने चार्जशीट दाखिल होने के 12 दिन के भीतर आरोपी को दोषी ठहरा दिया।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!