Delhi Property Registration: 31 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Delhi Property Registration: दिल्ली की 1,511 रेगुलराइज्ड कॉलोनियों के मकान मालिकों के लिए जरूरी खबर, 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूरा करें यह काम

Delhi PM UDAY Scheme: क्या आपका घर कानूनी रूप से आपके नाम है

Delhi Property Registration: दिल्ली में लाखों लोग कई सालों से अपने घरों में रह रहे हैं। वे बिजली-पानी के बिल भरते हैं, प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा करते हैं और अपने मकान को पूरी तरह अपना मानते हैं। लेकिन कई मामलों में ऐसा हो सकता है कि उस संपत्ति की कानूनी रजिस्ट्री अभी भी पूरी तरह मालिक के नाम न हुई हो।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने PM UDAY योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन और पहले से अधिक आसान बनाया है। अगर आपका घर दिल्ली की 1,511 रेगुलराइज्ड कॉलोनियों में है, तो 31 अक्टूबर 2026 से पहले आवेदन करना बेहद जरूरी है। इसके बाद नए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रेगुलराइज्ड कॉलोनी क्या होती है?

आपकों बता दें कि दिल्ली में कई कॉलोनियां ऐसी थीं, जो सालों पहले बिना औपचारिक सरकारी मंजूरी के बस गई थीं। इन्हें अनधिकृत (Unauthorized) कॉलोनियां कहा जाता था।

बाद में सरकार ने इनमें से 1,511 कॉलोनियों को रेगुलराइज किया। इसका मतलब यह है कि सरकार ने इन कॉलोनियों को मान्यता दी, ताकि यहां रहने वाले लोग अपनी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक हासिल कर सकें।

हालांकि, कॉलोनी के रेगुलराइज होने का मतलब यह नहीं है कि हर मकान की रजिस्ट्री अपने-आप हो गई। जिन लोगों ने अभी तक Conveyance Deed या Authorisation Slip प्राप्त नहीं की है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।

Conveyance Deed क्या है और यह क्यों जरूरी है?

जानकारी के अनुसार Conveyance Deed वह आधिकारिक दस्तावेज है, जो किसी संपत्ति पर आपके कानूनी मालिकाना हक को प्रमाणित करता है।

यह दस्तावेज भविष्य में कई कामों के लिए जरूरी होता है, जैसे—

  • बैंक से होम लोन या मॉर्गेज लोन लेने के लिए
  • संपत्ति बेचने या खरीदने के लिए
  • प्रॉपर्टी को परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर करने के लिए
  • मालिकाना हक साबित करने के लिए

PM UDAY के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. PM UDAY पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

सबसे पहले PM UDAY Portal पर जाकर मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक Case ID मिलेगी। इसके बाद संबंधित एजेंसी आपकी संपत्ति का GIS Survey करेगी। सर्वे पूरा होने और सत्यापन के बाद PM UDAY Property Card जारी किया जाएगा।

2. MCD SWAGAM Portal पर आवेदन करें

अब MCD SWAGAM Portal पर लॉगिन करें और अपनी Case ID के जरिए आवेदन पूरा करें।

यहां आपको निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे—

  • GPA
  • Agreement to Sell
  • Will
  • मकान का नक्शा

यदि किसी दस्तावेज में कमी होगी, तो पोर्टल पर Deficiency Memo जारी किया जाएगा, जिसे निर्धारित समय में पूरा करना होगा।

3. Conveyance Deed या Authorisation Slip प्राप्त करें

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद संबंधित विभाग आपकी संपत्ति के लिए Conveyance Deed या Authorisation Slip जारी करेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी संपत्ति के कानूनी रिकॉर्ड को आगे की रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए तैयार माना जाएगा।

4. NGDRS Portal पर स्टांप ड्यूटी जमा करें

इसके बाद आपकी जानकारी NGDRS Portal पर पहुंच जाएगी।

यहां ऑनलाइन—

  • स्टांप ड्यूटी
  • 1% रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।

भुगतान के बाद आपको Sub Registrar Office में अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी।

5. Sub Registrar Office में अंतिम सत्यापन

निर्धारित तारीख पर संपत्ति मालिक, आवश्यक होने पर विक्रेता और दो गवाहों को Sub Registrar Office पहुंचना होगा।

यहां—

  • मूल दस्तावेजों का सत्यापन,
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन,
  • फिंगरप्रिंट,
  • और लाइव फोटो रिकॉर्ड की जाएगी।

सत्यापन पूरा होने के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें—

  • पहचान और पते का प्रमाण
  • GPA, Agreement to Sell, Will सहित पुराने प्रॉपर्टी दस्तावेज
  • बिजली या पानी का नवीनतम बिल
  • प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद
  • PM UDAY Property Card
  • Conveyance Deed या Authorisation Slip (जहां लागू हो)
  • MCD Regularisation Certificate
  • स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क की रसीद
  • संबंधित पक्षों की पासपोर्ट साइज फोटो

पक्की रजिस्ट्री कराने के क्या फायदे हैं?

यदि आपकी संपत्ति की कानूनी रजिस्ट्री पूरी हो जाती है, तो आपको कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं—

  • संपत्ति पर कानूनी मालिकाना हक मजबूत होता है।
  • बैंक से होम लोन या मॉर्गेज लोन लेना आसान हो जाता है।
  • भविष्य में संपत्ति बेचना, खरीदना या परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर करना सरल हो जाता है।
  • कानूनी दस्तावेज मजबूत होने से भविष्य में किसी भी तरह के विवाद की संभावना कम होती है।

31 अक्टूबर 2026 की डेडलाइन न भूलें

अगर आपका घर दिल्ली की 1,511 रेगुलराइज्ड कॉलोनियों में है और आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो अंतिम समय का इंतजार न करें। 31 अक्टूबर 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। समय रहते प्रक्रिया पूरी करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

नोट: आवेदन करने से पहले अपनी कॉलोनी की पात्रता और सभी आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि संबंधित सरकारी पोर्टल या विभाग से जरूर कर लें।

ये भी पढ़ें: Delhi Water Bill:15 अगस्त तक भरें बिल, वरना Property हो सकती है Seal!

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!