दिल्ली: SDMC के स्कूलों में भगवद गीता पढ़ाने का प्रस्ताव

साउथ एमसीडी ने इस्कॉन (ISKCON) की सहायता से अपने स्कूलों में भगवद गीता (Bhagvad Geeta) पढ़ाने की योजना बनाई है

साउथ एमसीडी ने इस्कॉन (ISKCON) की सहायता से अपने स्कूलों में भगवद गीता (Bhagvad Geeta) पढ़ाने की योजना बनाई है। भाजपा नीत नगर निकाय की शिक्षा समिति ने भी अपने एक स्कूल का नाम दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) के नाम पर रखने का फैसला किया है।

शिक्षा समिति द्वारा दक्षिण एमसीडी में पिछले सप्ताह रखे गए बजट प्रस्ताव में कहा गया है कि “यह प्रस्तावित है कि निगम के स्कूलों में हर 15 दिनों में बच्चों को बिना बैग के बुलाया जाएगा, और उन्हें इस्कॉन की सहायता से एक घंटा भगवद गीता पढ़ाई जाएगी।

दक्षिण एमसीडी के मेयर मुकेश सूर्यन (Mayor Mukesh Suryan) ने कहा कि स्कूलों में गीता की प्रतियां पढ़ाने और वितरित करने की भी योजना है।

शिक्षा समिति की चेयरपर्सन और द्वारका की पार्षद नितिका शर्मा (Nitika Sharma) ने कहा कि ये कक्षाएं स्कूलों के दोबारा खुलने तक ऑनलाइन होंगी। उन्होंने कहा कि इस्कॉन मंदिर ने भी “गीता का पाठ पढ़ाने” में रुचि दिखाई है।

वहीँ उन्होंने कहा, ‘अटलजी के जन्मदिन पर पहली कक्षा 25 दिसंबर को वर्चुअल रूप से होगी।’

उन्होंने यह भी कहा कि, “भगवद गीता जीवन की कला सिखाती है कि कैसे आज की दुनिया में एक सार्थक जीवन जीया जा सकता है। यह उन बच्चों की भी मदद करेगा जो एकाग्रता की कमी जैसे मुद्दों का सामना करते हैं।”

इसके अलावा यह भी प्रस्ताव किया गया है कि द्वारका सेक्टर 3 में एक स्कूल का नाम सीडीएस रावत के नाम पर रखा जाए। साथ ही शहीदों की जीवन गाथाओं को भी सिलेबस में शामिल किया जाएगा ताकि बच्चों में देशभक्ति की भावना को पैदा किया जा सके।

बहरहाल, जो अन्य प्रस्ताव रखे गए हैं उनमें सभी स्कूलों में विज्ञान क्लब बनाना, विशेष शिक्षकों को नियुक्त करना और एक खेल प्रकोष्ठ बनाना शामिल है।

Hair Crown Salon

ये भी पढ़े: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, Delhi Teachers University बनाने का किया ऐलान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!