Delhi Rainfall Update: दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानें IMD ने क्या कहा

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मार्च से ही बढ़ती गर्मी लोगों को सता रही थी। हालांकि अब दिल्ली के लिए खुशखबरी है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मार्च से ही बढ़ती गर्मी लोगों को सता रही थी। हालांकि अब दिल्ली के लिए खुशखबरी है। बता दें कि दो दिन तक बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है। वही 21 अप्रैल को आंधी चलने की आशंका जताई जा रही है।

बताते चले कि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिनों तक बारिश होने की सम्भावना है। हालांकि तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। लेकिन दिल्लीवासियों को धुप से राहत मिलेगी।

वही अगर बात करे आने वाले दिनों के तापमान की तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को तेज़ धुप और हीट वेव रहेगी। वही बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही साथ गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

इसी के साथ बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है। साथ ही साथ शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: World Heritage Day 2022: दिल्ली की इन ऐतिहासिक इमारतों में आज मिलेगी फ्री में एंट्री

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!