दिल्ली-रेवाड़ी जाने वाली ट्रेनें नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हुईं रद्द

रेवाड़ी और चंडीगढ़ रूट की और चलने वाली कुछ रेलों की सेवाएं आंशिक रूप से बंद कर दी गई है. जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों झेलनी

रेवाड़ी और चंडीगढ़ रूट की और चलने वाली कुछ रेलों की सेवाएं आंशिक रूप से बंद कर दी गई है. जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों झेलनी पड़ रही है. दरअसल दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग रेलवे विभाग द्वारा काम चल रहा ह। जिसके चलते दिल्ली से रिवाड़ी और रिवाड़ी से दिल्ली रूट की रेल यातायात को रोक दिया गया हैं. 3 दिसम्बर से रेल विभाग ने काफी ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वैसे ही रिवाड़ी से दिल्ली तक ट्रेन बहुत कम है और ट्रेन कम होने की वजह से हजारों रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं.

पालम रेलवे स्टेशन पर आए-दिन ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से उनका हाल पता करने की कोशिश की गई. जिसमें यात्रियों ने बताया कि इस महंगाई के वक्त में ट्रेन रद्द और ट्रेन कम होने में आने-जाने वाले सभी यात्रियों को परेशानी हो रही है. ट्रेनों मे बहुत भीड़ हो जाती है, सभी यात्री अपने वक्त से पहले ही स्टेशन पर आकर ट्रेन को पकड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं. लोगों ने बताया कि 17 दिसंबर से दोनों और की ट्रेनों का रूट बंद हो जाएगा, जिसकी वजह से चिंता और बढ़ गई हैं.

दिल्ली रिवाड़ी रूट पर और रिवाड़ी से दिल्ली आने वाली ट्रेन है 04468, 04470, 04499, 04500, 04030 जो इस रूट पर चल रही हैं. यात्री इन रूट पर चलने वाली अपनी ट्रेन की सुचना रेलवे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं.

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!