Delhi Riots: पूर्वी दिल्ली दंगे के एक आरोपी को मिली सज़ा
देश में 2020 में NRC और CAA को लेकर हुए सांप्रदायिक दंगों के एक आरोपी को न्यायाधीश वीरेंद्र भट की बेंच ने दंगों का दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई है।

देश में 2020 में NRC और CAA को लेकर हुए सांप्रदायिक दंगों के एक आरोपी को न्यायाधीश वीरेंद्र भट की बेंच ने दंगों का दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई है।
दिनेश को गैरकानूनी जमावड़ा करने के लिए IPC की धारा 143,147,148, 457,392,436 के तहत घर में घुसने,आगजनी करने, गैरकानूनी सभा जमावड़ा करने, दंगा, डकैती करने समेत अन्य मामलो में पिछले साल 12 दिसंबर को दोषी ठहराया था।
25 फरवरी की रात मनोरी नाम की 73 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि जब उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था तो लगभग 150-200 दंगाइयों की भीड़ ने उनके घर पर हमला किया। घर में तोड़फोड़ की और बाद में घर को आग लगा दी, जिसमें दिनेश भी शामिल था।
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस पर दो साल बाद आज फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने यादव को पांच साल की सज़ा सुंनने के साथ 12,000 रुपये का जुर्माना भरने का भी निर्देश दिया है। फरवरी 2020 के दंगों के सिलसिले में दोषी ठहराए गए दंगाईयों को मिली ये पहली सजा है।
ये भी पढ़े: नरेला में पड़ोसी ने बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत










