ट्रेवलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश

दिल्ली-सहारनपुर बनने जा रहा है 6 लेन का हाईवे जिसमे कटेंगे 5 हज़ार से अधिक पेड़

दिल्ली से सहारनपुर हाईवे बनने जा रहा है जिसके बाद लोगों को सफर करने में आसानी होगी, लेकिन उसी के साथ पर्यावरण को झटका लगने जा रहा है

देश में लोगों के लिए बहुत से निर्माण किये जा रहे है जिससे उनको एक से दुसरे स्थान पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो और सही समय पर पहुंच जाए। ऐसा ही निर्माण जल्द ही दिल्ली- सहारनपुर हाईवे का होने वाला है लेकिन इसी के साथ पर्यावरण का भी नुक्सान पहुंचने वाला है।

बता दें कि दिल्ली से सहारनपुर हाईवे बनने जा रहा है जिसके बाद लोगों को सफर करने में आसानी होगी। लेकिन उसी के साथ पर्यावरण को झटका लगने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यह हाईवे छह लेन का होने वाला है और इसका लेआउट तैयार कर लिया गया है। जिसमे कि बहुत नुक्सान देखने को मिल रहा है।

जैसे इस सड़क के निर्माण की जड़ में आने वाले राष्ट्रीय राजधानी में 5,100 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे और इसकी जानकारी आधिकारिक दस्तावेजों से सामने आई है। साथ ही दिल्ली कि बात करे तो कुल 9.58 हेक्टेयर क्षेत्र में वन भूमि होने का अनुमान है।

ऐसे में उप वन संरक्षक (Deputy Conservator of Forests) ने अनुमान लगाया है जहां भूमि पर 5.104 पेड़ काटे जाएंगे और 8.66 करोड़ रुपये की लागत से NTPC इको पार्क बदरपुर में मुआवजे के तौर पर पेड़ लगाए जायेंगे।

इस फैसले के चलते कुछ पर्यावरण प्रेमी निराश भी हैं। जिसके चलते फिलहाल सरकार पेड़ काटने के साथ उससे कहीं अधिक पेड़ लगाने पर भी जोर दे रही है। जिससे चीज़े नियंत्रण में चलती रहे।

Aadhya technology
ये भी पढ़े: आज से प्राइवेट नहीं सरकारी दुकानों पर ही मिलेगी शराब, जानिए नई नीति

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button