दिल्ली एसडीएमसी ने 20 बाजारों को सिंगल-यूज प्लास्टिक-मुक्त घोषित करने का निर्णय लिया।

दिल्ली एसडीएमसी का मकसद 50 माइक्रोन से नीचे प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बंद करना है जिससे की पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने गुरुवार को की बैठक में निर्णय लिया है कि दक्षिणी दिल्ली के 20 बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाएगा। यह फैसला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के नियम 2016 पर ‘सिटी लेवल टास्क फोर्स’ की पहली मीटिंग के दौरान लिया गया। इस बैठक के दौरान जन जागरूकता अभियान, रैली, कार्यशालाएं, पोस्टर, प्रशिक्षण आयोजित कर 50 माइक्रॉन से कम प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू करने, आरडब्ल्यूए, बाजार एवं व्यापारी संघों, औद्योगिक संघों के साथ सक्रिय सहयोग से आईईसी गतिविधियों जैसे निर्णय भी लिए गए है।

इस अभियान का मकसद है कि दिल्ली में 50 माइक्रोन से नीचे प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बंद करना है। साथ ही, प्लास्टिक के कप, पाइप, प्लेट आदि तमाम तरीके के सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बढ़ावा न देकर यह कागज़ या किसी और चीज़ का इस्तेमाल करना है जिससे की पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।

Delhi SDMC meeting

एसडीएमसी द्वारा 18 जून, 2021 को “सिटी लेवल टास्क फोर्स” का गठन किया गया था। बैठक के दौरान 50 माइक्रॉन से कम के प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रवर्तन और निगरानी, ​​आरडब्ल्यूए, बाजार और व्यापारी संघों, औद्योगिक संघों आदि के सक्रिय सहयोग से आईईसी गतिविधियों, जन जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं, रैलियां, पोस्टर, प्रशिक्षण आयोजित करने जैसे निर्णय लिए गए।

इस बैठक में जिलाधिकारियों (दक्षिण, दक्षिण पूर्व, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम, उत्तर, मध्य, पूर्व जिला), उपायुक्तों (मध्य, पश्चिम, दक्षिण, नजफगढ़ जोन), आरडब्ल्यूए-डिफेंस कॉलोनी और नवजीवन विहार, गैर सरकारी संगठन आईटीसी, ओखला औद्योगिक क्षेत्र के एसोसिएशन के प्रतिनिधि, नेहरू प्लेस ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन की सदस्य प्रबंध समिति सहित टास्क फोर्स के सदस्य शामिल थे। साथ ही, इंजीनियर-इन-चीफ (एसडीएमसी) और एसडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे जिनसे कई मुद्दों पर बात हुई।

Insta loan

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!