दिल्ली शब्दोत्सव 2026: साहित्य, संस्कृति और विचारों का भव्य संगम

दिल्ली सरकार ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ नाम से एक भव्य तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर रही है...

दिल्ली शब्दोत्सव 2026: साहित्य, संस्कृति और विचारों का भव्य संगम

दिल्ली सरकार ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ नाम से एक भव्य तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर रही है, जो 2 से 4 जनवरी 2026 तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

इस महोत्सव को साहित्य, संस्कृति और विचारों के संगम के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें देशभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता और लेखकों की भागीदारी होगी और 40 से अधिक पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह 2 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। इस महोत्सव में कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विचार‑चर्चा सत्र, Gen Z पर विशेष सत्र और युवा सहभागिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। छात्रों के लिए ‘DU ऐम्बैसडर प्रोग्राम’ के जरिए प्रचार व भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सभा में हिस्सा लेने वाले वक्ताओं और कलाकारों के अलावा, यह आयोजन आम जनता के लिए निःशुल्क है, लेकिन पूर्व पंजीकरण आवश्यक है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!