Delhi: सोशल मीडिया दोस्त ने लड़की को मिलने बुलाया और डरा-धमकाकर किया गैंगरेप
देश की राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर में दो युवकों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया. दोनों आरोपी युवती के सोशल मीडिया

देश की राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर में दो युवकों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया. दोनों आरोपी युवती के सोशल मीडिया पर दोस्त हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच पड़ताल चल रही है.
जानकारी के मुताबिक, साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके की निवासी लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है. आरोप इस बात का है कि लड़की से दो युवकों ने मालवीय नगर में उसे ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी दिल्ली से मेरठ आये. यह मामला बुधवार देर शाम का बताया गया है.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मेडिकल करवाया और उससे मामले की पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी.
मदनगीर इलाके में एक रेड लाइट के पास आरोपियों ने उसे मिलने के लिए बुलाया और वहां से बहाना बना उसे मालवीय नगर इलाके में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप हुआ. पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है. टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से पुलिस ने मेरठ में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया है.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










