Delhi: UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
देश की राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक ने अपने पीजी में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

देश की राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक ने अपने पीजी में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान तरुण ठाकुर से हुई है। शनिवार की शाम को तरुण का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मकान मालिक की जानकारी के बाद तुरंत पुलिस वहां पर गई।
बाद में दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ हुआ है। उसमें तरुण ने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने छानबीन के लिए मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने शव पीएम के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा।
पुलिस ने तरुण का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस बात का पता लगाने की कोशिश किया जा रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। तरुण के परिजन दिल्ली पहुंच गए। पुलिस परिजनों के साथ उसके दोस्तों और पीजी के छात्रों से जांच कर मामले की छानबीन कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने कहा कि तरुण का परिवार शरजन दत्ती, जम्मू में रहता है। इसके घरवालों में पिता ऋषिपाल ठाकुर के साथ बाकि सदस्य हैं। इसका बड़ा भाई देविंदर ठाकुर गुरुग्राम में रहकर नौकरी कर रहा है। पिछले करीब एक वर्ष से दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में पीजी में रहकर तरुण यूपीएससी की तैयारी चल रही थी।
शनिवार की सुबह से ही तरुण के पिता उसे कॉल किए जा रहे थे, पर उसका फोन नहीं उठ रहा था। परेशान होकर उन्होंने पीजी मालिक तनुज को कॉल कर बेटे की खैरियत देखने के लिए बताया। तनुत दूसरी मंजिल में तरुण के कमरे के बाहर पहुंचा तो वह अंदर से बंद था। इस बीच उसने दूसरे छात्र की बालकनी से जाकर देखा तो वह अंदर पंखे के सहारे फंदे से लटका पड़ा था।
फौरन परिजनों और पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। अब पुलिस उसकी मौत की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही उसके मोबाइल को अच्छे से खंगाला जा रहा है।









