दिल्ली: राजधानी को मिलेगा पहला स्मोग टॉवर, जानें क्या है इसकी खूबियां

राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन कनॉट प्लेस में किया जा रहा है

राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन कनॉट प्लेस में किया जा रहा है, स्मॉग टॉवर का उद्घाटन 23 अगस्त को किया जाएगा। दिल्ली सरकार द्वारा यह जानकारी शुक्रवार 13 अगस्त को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, स्मॉग टॉवर का निर्माण पूरा हो चुका है और उद्घाटन की तिथि पहले 15 अगस्त चुनी गई थी लेकिन अब उसको आगे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया है।

Tax Partnerस्मॉग टॉवर जहां स्थित होगा उससे 1 किलोमीटर के अंदर के दायरे में हवा को शुद्ध करेगा। यह टॉवर करीब 20 मीटर ऊँचा है, आपको बता दें कि इस टॉवर का निर्माण पहले 15 जून तक होना था पर कोरोना महामारी के चलते ऐसा हो ना सका। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने साल 2020 अक्टूबर में इस कार्य के संबंध में प्रायोगिक परियोजना की नीव रखी थी। जानकारी के मुताबिक, स्मॉग टॉवर से 1 सेकंड में 1000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी।

ये भी पढ़े: नाबालिगों से बलात्कार का आरोपी बरी, काट रहा था बिना दोष के सज़ा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!